बुलंदशहर, जुलाई 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को कस्बा बुगरासी के मोहल्ला हुसैनखेल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन मोहल्ला हुसैनखेल स्थित सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव इमरान चौधरी के आवास पर किया गया। इमामुद्दीन मलिक, नफीस अहमद, मौहम्मद साकिब, रईसुद्दीन सैफ़ी, शाहवेज़ चौधरी, फहीम खान, काशिफ चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सपा प्रमुख अखिलेश के जन्मदिन पर भोजन वितरण यह भी पढ़ें- लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन यह भी पढ़ें- मलिन बस्ती के बच्चों संग मनाया अखिलेश का जन्मदिन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...