बरेली, अप्रैल 15 -- बुखार हुआ हमलावर, 40 फीसदी बढ़ गई पैथलॉजी में जांच बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और बढ़ते तापमान के चलते बुखार, सांस की बीमारियां हमलावर हो गई है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। बीते एक सप्ताह में जांच कराने वाले मरीजों की संख्या करीब 40 फीसदी बढ़ गई है। बुधवार को पैथलॉजी के बाहर लंबी लाइन लगी रही। पैथलॉजी में 213 मरीज के रक्त नमूने लिए गए। इसमें 13 मैरिज मलेरिया के लक्षण से पीड़ित रहे। इसके अलावा एक मरीज में डेंगू के लक्षण मिले हैं जिसका सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- ओपीडी बंद होने के बाद भी इलाज कराने पहुंचे मरीज पैथलॉजी में पहले आमतौर पर 140- 145 मरीजों की रोजाना जांच होती थी। इस समय औसतन 200 से अधिक मरीजों की जांच हो रही है।

हिंदी ...