कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- पिपरी थाने के कसेंदा गांव में शुक्रवार सुबह बुखार से पीड़ित एक वर्ष की मासूम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि झोलाछाप डॉक्टर से दवा लेने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कसेंदा गांव निवासी मल्हू पुत्र सुखराम मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। परिजनों के अनुसार उनकी एक वर्ष की बेटी माही को बुधवार से बुखार आ रहा था। पहले नजदीकी दुकान से दवा ली गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह परिजन उसे लेकर मीरपुर गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गए। दवा लेकर करीब दस बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हैंडपंप से पानी लेकर बच्ची को दवा पिलाई गई, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों...