एटा, अप्रैल 13 -- एटा, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार देरशाम बुखार पीड़ित अहमदाबाद कठौली निवासी पांच वर्षीय अंकित पुत्र जयपाल सिंह को परिवारीजन गंभीर हालत में मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने बच्चों को जांच कर मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मरने की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे के साथ मौजूद अहमदाबाद कठौली निवारी अमरपाल ने बताया कि उनका पांच वर्षीय भतीजे अंकित पुत्र जयपाल सिंह को दो दिन पूर्व बुखार आया। जिसका उन्होंने गांव के पास के प्राईवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। उपचार के दौरान शनिवार शाम को अंकित की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर बच्चे को प्राइवेट चिकित्सक के क्लीनिक लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने बच्चे की हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर जांच कर चिकित्सक ने ...