अलीगढ़, मार्च 25 -- n दोनों पक्षों के बीच वार्ता होने के बाद मृतक के परिजन शव लेकर गए n किसी भी पक्ष से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है, िफर भी जांच कराएंगेअतरौली, संवाददाता। क्षेत्र में कुकर मुत्ते की तरह फैल रहे निजी अस्पताल के जाल में फंसकर मरीज अपनी जिन्दगी जोखिम में डालकर उपचार करा रहे हैं। आज बुखार से पीड़ित एक ग्रामीण को अपनी जान गवानी पड़ी।जिरौली धूम सिंह स्थित एक निजी अस्पताल में बुखार से पीड़ित युवक गांव लोहगढ़ से लाया गया। जिसको भर्ती कराने के बाद उपचार किया गया। मगर उसकी मौत हो गयी। परिवार के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर जिरौली धूम सिंह स्थित पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी आये और जांच पड़ताल करके चले गये। बताया जाता है कि निजी अस्पताल संचालक और मृतक पक्ष के बीच वार्ता होने के बाद मृतक के परिजन शव लेकर चले गये। इस संबध ...