बुखार मरीजों का आंकड़ा 300 पार, डायरिया के डेढ़ सौ मरीज
आगरा, जून 23 -- जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को रोगियों की संख्या 1788 तक पहुंच गई। भीषण गर्मी में लोग वायरल बुखार, सांसद और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित 332 और डायरिया के 121 रोगियों का उपचार कर दवाएं दी हैं। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि सोमवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में रोगी उपचार लिए जिला अस्पताल में आना शुरू हो गए। भीषण गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही लोगों को वायरल रोगों की चपेट में ले रही है। ओपीडी में बुखार से पीड़ित 332 रोगी उपचार के लिए आए। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के 143 रोगी हैं। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की जांच भी कराई है। सांस संबंधी रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। चिकित्सकों ने 290 सांस रोग से संबंधित रोगियों का उपचार किया है। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.