सीतापुर, अप्रैल 27 -- सीतापुर, संवाददाता। गर्मी की शिद्दत के चलते लोगों में बुखार, पेट दर्द की समस्या बढ़ गई। जिसके चलते चिकित्सकों के पास मरीजों की भीड़ जुट रही है। जिला अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों की भारी भीड़ दिखी। ओपीडी मरीजों से खचाखच भरी थी। इसके अलावा पर्चा काउंटर से लेकर, जांच और दवा काउंटर तक मरीजों की भीड़ उमड़ी थी। लोग लाइन लगाकर चिकित्सकों को दिखाकर दवाएं ले रहे थे। मिरदही टोला से पहुंचे जावेद खान ने बताया कि उन्हें तीन दिनों से लगातार बुखार आ रहा है। कई उल्टियां भी हुईं। प्राइवेट चिकित्सक से दवा भी लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- तापमान में वृद्धि से बिगड़ने लगा स्वास्थ्य, चिकित्सकों के पास पहुंच रहे उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखा कर दवा ली है। खपूर...