बरेली, फरवरी 16 -- मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव और तापमान बढ़ने के साथ ही मच्छरों का हमला शुरू हो गया है। इसे देखते हुए बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच शुरू हो गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 3600 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें 480 बच्चे शामिल रहे। अधिक बच्चे बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम और पेट दर्द जैसी परेशानी से पीड़ित रहे। बीते कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन में तेज धूप हो रही है लेकिन शाम होते ही तापमान गिर रहा है। मौसम का असर सेहत पर पड़ रहा है और बुखार-सर्दी, पेट दर्द, सिर दर्द जैसी परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य मेले में त्वचा संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य मेले में बुखार के कई मरीजों में मलेरिया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.