बुखार की चपेट में नौनिहाल, जिला अस्पताल में तीन बच्चे हुए भर्ती
हापुड़, जून 23 -- बुखार की चपेट में नौनिहाल भी आ गए हैं। यहां जिलेभर के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार पीड़ित बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, निजी चिकित्सकों के पास भी बुखार पीड़ित बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से मौसम अपना रंग दिखा रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। जिस कारण बीमारियां बढ़ने लगी हैं। बच्चे भी बुखार की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में अनेक बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। सीएचसी हापुड़ की ओपीडी में 1234 मरीजों को इलाज मिला। इनमें 30 के करीब बीमार बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। सभी को दवाईयां मिलीं। इसी तरह, जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के 980 मरीजों को इलाज मिला। यहां भी ओपीडी में 40 के करीब बुखार पीड़ित बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.