प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी आरती मौर्य पत्नी ललई मौर्य की आठ महीने की मासूम बेटी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में रहे चिकित्सक डॉ.अरुण ओझा ने बताया कि परिजन मासूम बालिका के बुखार से पीड़ित होने की बात बता रहे थे। गांव में ही किसी निजी चिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे। सीएचसी लाने के पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने किसी से कोई शिकायत नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.