रामपुर, फरवरी 14 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इन दिनों बुखार और गले में संक्रमण की समस्या बढ़ रही है। इस वजह से लोग बीमार होकर जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से मरीजों की भीड़ लगी है। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौसम को देखते हुए बचाव करने की जरूरत है। इसीलिए खानपान पर विशेष ध्यान रखें और स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...