सहारनपुर, अप्रैल 19 -- देवबंद, संवाददाता। मदरसा दारुल उलूम फारूकिया में नए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ दारुल उलूम के शेखुल हदीस मौलाना मुफ्ती अमीन पालनपुरी ने तलबा को बुखारी शरीफ का पहला पाठ पढ़ाकर शुरू कराया। साथ ही उनसे मेहनत और लगन के साथ तालीम हासिल करने का आह्वान किया। ईदगाह रोड स्थित मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में मुफ्ती अमीन पालनपुरी ने तलबा (छात्रों) को नसीहत करते हुए कहा कि बुखारी शरीफ की शुरुआत इखलास (नीयत की शुद्धि) की हदीस से होता है। कहा कि दीन के ज्ञान की इमारत सिर्फ और सिर्फ इखलास की बुनियाद पर ही खड़ी हो सकती है। उन्होंने छात्रों को अपने शैक्षिक सफर में तकवा (परहेजगारी), विनम्रता और बुजुर्गों के पदचिन्हों पर चलने की नसीहत की। यह भी पढ़ें- 13 साल की आयु में आरिश जमाल ने किया कुरान मुकम्मल कहा कि यही वह रास्ता है जो इंसान को सच्च...