बुखार, सर्दी-खांसी और संक्रमण के बढ़े मामले
अलीगढ़, अगस्त 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उमस भरी गर्मी और मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सर्दी-खांसी, वायरल बुखार, संक्रमण जैसे मामले अधिक देखे जा रहे हैं। दीनदयाल अस्पताल में सोमवार को करीब 2500 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जबकि मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 3000 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। दोनों अस्पतालों में सुबह से ही पंजीकरण काउंटर और ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज अधिक आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा अधिक होने के कारण उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.