फतेहपुर, अक्टूबर 1 -- फतेहपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 40-50 मरीज बुखार, सिरदर्द, हाथ-पैर व मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और सुस्ती की शिकायत लेकर आ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। कई लोग बुखार, खांसी और जुकाम होने पर खुद ही दवाएं, यहां तक कि एंटीबायोटिक भी लेने लगते हैं। इससे बीमारी ठीक होने में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में पूरी तरह स्वस्थ होने में पांच से 10 दिन तक का समय लग सकता है。 यह भी पढ़ें- Amroha News: बदलते मौसम के बीच अस्पतालों में बढ़े...