बरेली, मार्च 7 -- विधानसभा क्षेत्र 124 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने एसआईआर के दौरान बुक ए कॉल में लापरवाही बरतने पर सुपरवाइजर और बीएलओ को नोटिस जारी किया है। इन दोनों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेश वर्मा ने रुहेलखंड नहर खंड सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक अजय पाल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अजय एसआईआर में सुपरवाइजर की भूमिका निभा रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि पांच मार्च को आपके बीएलओ ललित कुमार ने दो बुक ए कॉल को अनअवेलेविल में दर्शाया है। जबकि बार-बार बताया गया है कि बुक ए कॉल को किसी भी परिस्थिति में अनअवेलेविल में नहीं दर्शाया जा सकता है। बीएलओ के निर्देशों का पालन न करने पर सुपरवाइजर को दोषी पाया गया है। पत्र प्राप्त होते ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।...