झांसी, अक्टूबर 2 -- झांसी। बुक्रांद ने एक बार फिर पृथक बुंदेलखंड राज्य का मसला उछाल दिया है। अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल ने कहा कि बुंदेली वोटर को एक जुट होकर सभी चुनावों में अपने वोट की ताकत दिखानी होगी। कहा कि बुंदेली भूमि बेहद पावन है तभी तो यहां राम ने वनवास का अधिकांश समय बिताया था। कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी एकजुट होकर पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए अपने संकल्प को दृढ़ करें। जब तक बुंदेलखंड के मतदाता अपनी वोट की ताकत को एकजुट होकर नहीं दिखाएंगे, तब तक यह आंदोलन अधूरा रहेगा। बुंदेलखंड राज्य केवल बुंदेलियों के वोट की शक्ति से बनेगा, इसलिए हर घर से आवाज उठे। इस दौरान बुन्देलखंड क्रांति दल के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...