बरेली, फरवरी 24 -- कोर्ट से फरार चल रहे आईपीएल के बुकी की गिरफ्तारी के बाद उसकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ेंगी। पुलिस उसकी जमानत पर नजर रख रही है। अगर उसने कोर्ट में दूसरे नाम से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए तो उसके खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बता दें कि वर्ष 2017 में बारादरी पुलिस ने आईपीएल के सट्टे का भंडाफोड़ किया था। यह गैंग सड़क किनारे दो कार खड़ी करके ऑनलाइन आईपीएल की सट्टेबाजी कर रहा था। इसको लेकर मॉडल टाउन निवासी सटोरिया गौरव आहूजा समेत तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया और तीन फरार हो गए। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद गौरव आहूजा फरार हो गया और पेशी पर जाना बंद कर दिया। इस पर उसके गैर जमानती वारंट जारी हो गए। पुलिस जब भी गौरव आहूजा के पास पहुंची तो उसने अपना नाम जय आहूजा बताते हुए आधार कार्ड प्रस्तुत किया। मगर मामले का खुलासा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.