मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली पर घर आने के लिए प्रवसियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। मजबूरी में लोग बस से हजार से 1500 रुपये अधिक देकर आ रहे हैं। टूरिस्ट परमिट पर चलने वाली बसें बैरिया और चांदनी चौक के लिए कहकर टिकट की बुकिंग कर रही हैं, लेकिन यात्रियों को सदातपुर मोड़, कांटी फ्लाईओवर के पहले, मेडिकल फ्लाईओवर, भगवानपुर स्थित गैरेज और सर्विस सेंटर के आगे उतार दे रही है। इससे बैरिया बस स्टैंड तक आने में यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। बस वालों की मनमानी का फायदा ऑटो व ई-रिक्शा वाले भी उठा रहे हैं। रिजर्व में दो किमी की दूरी के लिए पांच-पांच सौ की मांग कर रहे हैं। चांदनी चौक फ्लाईओवर के पहले दिल्ली के सागरपुर से परिवार के साथ पहुंचे औराई के राजखंड निवासी सनोज कुमार पंडित ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.