नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। गैस बुकिंग करने के लिए जारी मोबाइल नंबर के व्यस्त होने, संपर्क न होने एवं अन्य समस्याएं लोगों के सामने आ रही हैं। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। बुकिंग के लिए वैकल्पिक डिजिटल सेवा का इस्तेमाल करने की अपील की। जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने जिले के लोगों से अपील है कि गैस कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्ट बुकिंग मॉडल्स व्हाट्सऐप, मिस्डकॉल, एसएमएस/वीआरएस बुकिंग 7718955555, इंडियन ऑयल वन ऐप, भारत बिल पेमेंट सिस्टम, पोर्टल https://cx.indianoil.in आदि माध्यमों से गैस कंपनियों के नेशनल स्तर पर संचालित विभिन्न प्रकार के विकल्पों का इस्तेमाल कर आवश्यकता होने पर गैस बुकिंग करा सकते हैं।स्मार्ट बुकिंग इंडियन ऑयलव्हाट्सऐप- 7588888824, मिस्सड कॉल 8454955555, इंडियन ऑयल वन ऐप, भारत बिल...