मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के पार्सल कार्यालय बुकिंग के लिए लायी गई बाइक को चोरी करते एक युवक को कर्मचारियों ने दबोच लिया। इसकी सूचना पर आरपीएफ के जमादार आंदन कुमार भी दल-बल के साथ पहुंचे। तफ्तीश की। इस दौरान युवक ने चोरी करने की बात स्वीकारी। इसके बाद युवक को रेल पुलिस को सौंप दिया गया। इसे लेकर बाइक मालिक पूर्वी चंपारण के बोकाने निवासी विक्की कुमार ने आवेदन दिया है। रेल पुलिस गिरफ्तार युवक सिवाईपट्टी के फरान अली उर्फ राहिल से पूछताछ कर रही है।इधर, विक्की कुमार ने बताया कि पुणे के लिए बाइक की बुकिंग करानी थी। वह पार्सल कार्यालय के पास बाइक खड़ी कर कागजी प्रक्रिया कर रहा था। इस बीच एक युवक बाइक के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान मौजूद लोग जुट गये और युवक को दौड़कर दबोच लिया, फिर आरपीएफ को सौंप दिया। इसकी पुष्...