मधुबनी, मार्च 18 -- पंडौल। ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए अब 45 दिनों का अंतराल तय किए जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। वहीं शहरी क्षेत्रों में यह अंतराल 25 दिन रखा गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद गैस एजेंसियों पर भीड़ तो कुछ कम हुई है, लेकिन ग्रामीण परिवारों के सामने समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की चुनौती खड़ी हो गई है। उपभोक्ताओं में रहमतुल्लाह पंकज सिंह का कहना है कि पहले ही सर्वर समस्या और बुकिंग में देरी से लोग परेशान थे, अब 45 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में कई घरों में गैस खत्म होने के बाद खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। इधर यह भी देखने में आ रहा है कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाला एलपीजी सिलेंडर इन दिनों कई होटलों में धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। खासकर एनएच 27 के किनारे स्थित कई बड़े र...