रामगढ़, फरवरी 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आजसू मजदूर यूनियन के न्यू बस स्टैंड इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नीरज मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को छावनी परिषद, रामगढ़ कैंट के अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश से मिलकर बस एजेंट और सहायक एजेंटों के लिए बुकिंग काउंटर का निश्चित स्थान आवंटित करने की मांग की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि वे सभी वर्षों से बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड, रामगढ़ में एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं और इसी कार्य से अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि बस बुकिंग के माध्यम से न केवल उनकी आजीविका चलती है, बल्कि छावनी परिषद को भी बस शुल्क के रूप में राजस्व प्राप्त होता है। हाल ही में छावनी परिषद के कर्मचारियों की ओर से नवनिर्मित भवन में सीमांकन कर एजेंटों को वहां स्थानांतरित करने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.