रांची, अप्रैल 18 -- कांके, प्रतिनिधि। झारखंड में कुशासन और अफसरों की मनमानी चल रही है। आम जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है। यह बातें आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कही। शनिवार को कांके प्रखंड के कोकोदोरो पंचायत के मुखिया उज्ज्वल पाहन अपने समर्थकों के साथ आजसू में शामिल हो गए। सुदेश महतो ने अपने आवासीय कार्यालय में उनका स्वागत किया और सदस्यता दिलाई। उनके साथ पिठौरिया क्षेत्र के कई समाजसेवी और पंचायत प्रतिनिधि भी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रेजरी से पैसों की लूट हो रही है और जेटेट परीक्षा को लेकर सरकार का रवैया ढीला है। महिला और बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने युवाओं से आगे आकर व्यवस्था बदलने की अपील की।इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय सचिव मोहसिन खान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.