रामपुर, जून 8 -- स्वार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनोरी में सोमवार सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मसवासी चौकी क्षेत्र के ज्वालापुर निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र नरेश पिछले कुछ दिनों से अपनी बुआ चंद्रकला के घर ग्राम धनोरी में रह रहा था। बताया कि रविवार रात वह खाना खाने के बाद घर में सो गया था, लेकिन सोमवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो वह चारपाई पर मौजूद नहीं था। परिजनों ने उसकी गांव में काफी तलाश की गई। बाद युवक का शव गांव के जंगल में एक खेत के किनारे पड़ा मिला。 यह भी पढ़ें- हथुआ:लापता युवक का चंवर में मिला शव,हत्या की आशंकापरिवार में कोहराम युवक का शव मिलने की सूचना पर परि...