देवरिया, जून 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मोहन रोड स्थित एक मकान में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने से बुआ के घर आई एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की और शव के साथ ही लाइसेंसी पिस्टल को भी कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच की। हालांकि अभी तक गोली चलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- देवरिया में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, किशोरी की मौत, पुलिस जांच में जुटीकिशोरी के परिवार का विवरण गाजीपुर जिले के सादात के रहने वाले विजय बरनवाल की बहन आरती की शादी देवरिया शहर के मोहन रोड निवासी सुशील बरनवाल के साथ हुई है। विजय की 13 वर्षीय बेटी गोपी अपने भाई राज के साथ सोमवार को अपने बुआ के घर आई। मंगलवार को राज अपने ननिहाल सम...