चतरा, मार्च 1 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित कीर्तन मंडली में बुंदेल समाज के द्वारा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चय परगना के बुंदेल समाज के हजारपती बाबू निरंजन प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी श्री निवास जी महाराज एवं कीर्तन मंडली के अध्यक्ष शिव सेवक प्रसाद सिंह समेत 12 तपा के तपेदार उपस्थित थे। आए सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मंच संचालन डा पुरूषोतम सिंह ने किया।मुख्य अतिथि चय परगना के हजारपती बाबू निरंजन प्रसाद सिंह को हरिश्चंद्र सिंह, श्याम प्रसाद सिंह एवं सीताराम सिंह ने पगड़ी एवंअंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वामी श्री निवास जी महाराज को भी समान दिया गया...