झांसी, अप्रैल 5 -- मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत भदरवारा स्थित प्राचीन भद्रकाली मंदिर परिसर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुंदेली राई नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें लोग जमकर थिरके। उद्घाटन भण्डरा के पूर्व प्रधान पन्नालाल पटेल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भदरवारा का यह मेला अब क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर दराज के लोगों के बीच भी अपनी अलग पहचान बना चुका है। इसके बाद कलाकारों ने बुंदेली राई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान रविन्द्र सिंह परिहार, ब्रजेश पटेल, करन सिंह पटेल, विजय बहादुर पटेल, जयंत सिंह बुंदेला सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...