बुंदेला पुरवा की चौपाल में ग्रामीणों की सुनीं गई समस्याएं
हरदोई, जून 6 -- टड़ियावां। अहिरोरी ब्लॉक के गांव अटवा कटैया के मजरा बुंदेला पुरवा में प्रधान प्रतिनिधि माया प्रकाश की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। शुक्रवार को ग्राम चौपाल में अहिरोरी के एडीओ आईएसबी पंकज कुमार वर्मा, अहिरोरी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, सचिव जागेश्वर प्रसाद व प्रधान प्रतिनिधि ने चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, पुष्टाहार विभाग आदि के स्टालों का अवलोकन करते हुए मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर ग्रामीणों को दवाएं वितरित की। प्रधान प्रतिनिधि श्री वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम पर रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीपीओ आरके राही, डीपीएम डॉ. रुकुम सिंह, टीए लाला राम, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ.अर्चना, डॉ अंशु, एएनएम रेनू, आशा संगिनी मायावती आदि मौजूद रहे। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.