झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी, संवाददाता। झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई नवाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास अचानक एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक धू-धू कर जलने लगी।आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके से दूर भागने लगे। घटना के चलते कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते लोगों ने सतर्कता दिखाई और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.