बुंदेलखंड राज्य निर्माण को पदयात्री बढ़े आगे
बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा में कस्बे के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। पदयात्रा का नेतृत्व फिल्म अभिनेता बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख राजा बुंदेला व उनके समर्थक कर रहे हैं।यात्रा के तीसरे दिन बबेरू के रामलीला परिसर से पदयात्रा आगे बढ़ी। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने युवाओं से बुंदेलखंड के भविष्य के लिए अब हर गांव और हर घर तक राज्य निर्माण की आवाज पहुंचाने की बात कही। कहा कि यदि बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलता है तो यहां के प्राकृतिक संसाधनों और रोजगार के अवसरों का लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या आपसी बिखराव रही है। यदि सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.