उरई, मार्च 29 -- कालपी। बसपा द्वारा संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए कालपी में समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड मुख्य प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कालपी के सेक्टरों और बूथों के गठन की गहन समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए शेष बचे बूथों का गठन जल्द पूरा करें। प्रभारी ने बाकी बचे बूथों के गठन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी। मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष हाशिम अली,संजय भदौरिया दमरास,श्याम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम,पूर्व प्रत्याशी हरनारायण पाल, जिला महासचिव उदयवीर दोहरे और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार मौजूद रहे। बैठक में शाकिर हसन,परशुराम दोहरे, परवेज कुरैशी,सभासद चांद बाबू, गुड्डू, सतीश निषाद, किशुन लाल पाल सुल्तान दीवान, आनंद, देशराज, गोल्डी, सौरभ चौधरी, अभिलाष चौधरी और राम अवतार यादव रहे।

ह...