महोबा, फरवरी 10 -- महोबा, संवाददाता। बुंदेलखंड पलायन की पीडा पुस्तक को विमोचन फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने किया। राजा बुंदेला ने कहा कि गुजरातियों का गुजरात, बिहारियों का बिहार तो बुंदेलियों के लिए बुंदेलखंड होना चाहिए। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्याय फिल्मी कलाकार राजा बुंदेला ने नगर के समाजसेवी राकेश कुमार अग्रवाल की पुस्तक बुंदेलखंड - पलायन की पीडा का विमोचन करते हुए कहा कि बुंदेलखंड का विकास पृथक राज्य घोषणा से होगा। पिछले कई बार से बन रही सरकारों ने बुंदेलखंड को चरागाह बना दिया है। रोजगार संसाधनों के अभाव के चलते यहां को युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हो रहे है। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार और साहित्यकार संतोष पटैरिया ने पृथक राज्य की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पृथक राज्य से यहां खुशहाली के द्वारा खुलेगें। रामरतन भुवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.