बुंदेलखंड को संकट से उबारने को विशेष पैकेज दे सरकार: टिकैत
चित्रकूट, सितम्बर 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी स्थित गल्ला मंडी परिसर में आयोजित अन्नदाता हुंकार महापंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बारिश और बाढ़ से बुंदेलखंड में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। किसानों को संकट से उबारने के लिए सरकार विशेष पैकेज उपलब्ध कराए। किसानों को सम्मान निधि 10 हजार रुपये प्रति एकड़ मिलनी चाहिए।
किसानों की समस्याएं उन्होंने कहा कि फसलों का जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई संबंधित कंपनी करे। अमेरिका से हो रही डील को रद्द किया जाना चाहिए। बिजली अमेंडमेंट बिल को खत्म किया जाए। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के पहले वह सभी दलों को चिट्ठी लिखेंगे। उनसे यह कहेंगे कि अपने घोषणा पत्र में यह सभी मुद्दे शामिल करें। जो दल किसानों के मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा, किसान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.