हमीरपुर, मार्च 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। शासन ने बुंदेलखंड के सात जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने के लिए 46 नई सड़कें बनवाने को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए शासन ने राज्य सड़क निधि योजना से 88.63 करोड़ का भारी भरकम बजट भी लोक निर्माण विभाग के लिए स्वीकृत कर दिया है। पांच सालों तक सड़कों का मेंटीनेंस भी किया जाएगा। यदि कहीं भी नई सड़क में गड्ढा पाया गया तो उसे तत्काल ठीक कराने की जिम्मेदारी विभाग व ठेकेदार की होगी। केंद्र व राज्य सरकार ने बुंदेलखंडवासियों को बेहतर सड़कें मुहैया कराने के लिए भारी भरकम बजट आवंटित किया है। इसी के चलते बुंदेलखंड के 7 जनपदों हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, जालौन, झांसी और ललितपुर में 46 नई सड़कें बनवाने के लिए शासन ने स्वीकृतियां जारी कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग जल्द ही इन कामों के लिए टेंडर जारी क...