लखनऊ, अक्टूबर 3 -- बुंदेलखंड औद्योगिक क्षेत्र आकार लेने लगा है। बीडा ने आधारभूत ढांचे के विकास के लिए एक अक्तूबर तक 28,874 एकड़ भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली है। यहां 33 गांवों की 56,662 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जानी है।

भूमि अधिग्रहण विवरण बीडा क्षेत्र में सितंबर 2026 में अकेले 616 एकड़ भूमि का अर्जन हुआ, जिसके साथ कुल अर्जित भूमि का आंकड़ा 28,874 एकड़ पहुंच गया। यह बीडा में प्रस्तावित औद्योगिक, वाणिज्यिक और आधारभूत संरचनात्मक विकास में मददगार साबित होगा। बीडा के 2,320 एकड़ क्षेत्रफल को एक्टिवेशन एरिया के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके प्रथम चरण में 1,000 एकड़ क्षेत्र विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए ड्राफ्ट सेक्टर प्लान तैयार किया गया है।

प्रस्तावित विकास कार्य प्रस्तावित विकास कार्यों में 132 केवी विद्युत पारेषण लाइन...