महोबा, दिसम्बर 14 -- खन्ना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्योडी गांव के जमनीपुरवा में दो भाईयों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे में एक ही झटके में यादव परिवार बुरी तरह से बिखर गया। आस पास के गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना पर गहरा शोक जताया है। ग्योडी के जमनीपुरा डेरा निवासी छोटेलाल यादव की पत्नी 80 वर्षीय अनुसुइया उर्फ सिया यादव की गुरुवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बेटे 60 वर्षीय घनश्याम, 42 रामसहोदर, राधेश्याम अपनी मां के अस्थि विसर्जन के लिए परिजनों के साथ जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में हुए हादसा में घनश्याम, रामसहोदर उनका चाचा 60 वर्षीय सिद्धगोपाल, भतीजा 35 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। एक साथ चार मौतों से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.