बांदा, जून 17 -- बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को आयुक्त सभागार में मंगलवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। आयुक्त अजीत कुमार ने बैठक में परिवहन निगम के चालकों का नियमित स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराने, ब्रेथ एनालाइजर से नशे की जांच सुनिश्चित करने तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर स्पीड कैमरे और एएनपीआर कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने और ट्रिपल राइडिंग पर रोक लगाने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर स्पीड कैमरे और एएनपीआर कैमरे लगाएं: आयुक्तबैठक के दौरान लिए गए निर्देश मंडलायुक्त ने एक्सप्रेस-वे पर आवारा पशुओं को हटाने के लिए कैटल कैचर की व्यवस्था प्रभावी बनाने, जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत चिन्हित क्...