उरई, अक्टूबर 5 -- जालौन। संवाददाता आलू लेकर जा रहा एक ट्रक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस ने बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।रविवार रात करीब 10 बजे की बुंदेलखंड एक्सप्रेस के किमी संख्या 203 छिरिया सलेमपुर के पास इटावा से आलू लादकर एक ट्रक झांसी जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पहले से एक ट्रक खराब खड़ा था। जनपद मैनपुरी के ग्राम हरसू का नगला निवासी चालक उमेश यादव ट्रक लेकर वहां पहुंचा तो आगे खड़े ट्रक को देख नहीं सका। अचानक ट्रक दिखने पर ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रक आगे खड़े ट्रक से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक उमेश और मैनपुरी के ग्राम दिलीपपुर निवासी खलासी सुनील घायल होकर ट्रक में फंस गए। सूचन...