उरई, सितम्बर 28 -- जालौन। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास संचालित पेट्रोल पंप के निकट सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी रूपा देवी पत्नी सुनील सक्सेना ने बताया कि उसके पति सुनील सक्सेना 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे व इंडियन पेट्रोल पंप के निकट सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहा...