प्रयागराज, मार्च 22 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सफर के दौरान बीएसएफ जवान की पत्नी का पर्स चोरों ने उड़ा दिया। पर्स में जेवरात समेत करीब पौने तीन लाख रुपये का सामान था। छपरा, बिहार निवासी विवेकानंद पंडित ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ बनारस से डबरा जा रहे थे। फाफामऊ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि उनकी पत्नी का पर्स गायब है। पर्स में तीन मंगलसूत्र, चार अंगूठी, झुमका, पायल, 15 हजार रुपये, मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान था। ग्वालियर पहुंचने के बाद विवेकानंद पंडित ने जीआरपी को चोरी की सूचना दी। मामला प्रयागराज से जुड़ा होने पर केस यहां ट्रांसफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...