बुंदेलखंड एक्सप्रेस का मार्जिन टाइम घटाने की उठी मांग
भदोही, मई 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बांदा-झांसी रेलखंड पर संचालित बुंदेलखंड एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनों के अत्यधिक यात्रा समय को लेकर यात्रियों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। भारत के आम नागरिक एवं जिला उपभोक्ता आयोग भदोही में रीडर के पद पर कार्यरत पटेल नगर ज्ञानपुर निवासी स्वतंत्र रावत ने रेल मंत्रालय को पत्र एवं ईमेल भेजकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस सहित झांसी-प्रयागराज रेलखंड पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्जिन टाइम कम किए जाने तथा ट्रेन को पुन: शेड्यूल किए जाने की मांग की है। स्वतंत्र रावत का कहना है कि वह स्वयं एक नियमित यात्री होने के नाते इस रेलखंड पर अक्सर यात्रा करते हैं। यात्रियों को होने वाली असुविधा को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करते हैं। गाड़ी संख्या 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस बांदा से झांसी पहुंचने में लगभग 4 घंटे 50 मिनट का समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.