उरई, जून 14 -- जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जालौन कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अलीगढ़ से महोबा जा रही मजदूरों और उनके परिवारों से भरी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया।रविवार सुबह डीसीएम में ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक व उनके परिजन सवार थे। सभी लोग कार्य समाप्त कर अपने गृह जनपद लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम छिरिया सलेमपुर के समीप हादसा हुआ। बताया गया कि एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 208 पर पहले ट्रक और डंपर की टक्कर से यातायात प्रभावित था। पुलिस ने सुरक्षा के लिए एक लेन बंद कर वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला जा रहा था। इसी...