उरई, अगस्त 26 -- कुठौंद। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बुधवार को तेज बारिश के दौरान बाइक फिसलने से हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुठौंद थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 217 के पास हुआ।हरियाणा के गुरुग्राम से दो बाइक सवार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सिंगपुर जा रहे थे। तेज बारिश के दौरान बाइक की चेन उतर जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन अधिक होने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार रामचंद्र प्रजापति 28 वर्ष पुत्र कमलेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ बैठे संदीप 30 वर्ष को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया।...