उरई, जुलाई 6 -- जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। औरैया की ओर से चित्रकूट जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक सवार छह लोग घायल हो गए जिनको जालौन सीएचसी में भर्ती कराया गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस के 210.9 किमी पॉइंट पर महाराष्ट्र पासिंग ट्रक तेज गति के कारण संतुलन खो बैठा और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक अब्दुल हमीद 55 वर्ष निवासी मालेगांव थाना मालेगांव महाराष्ट्र और हेल्पर सुभान अली निवासी दुधारा थाना दुधारा जिला संतकबीर नगर घायल हुए। ट्रक में सवार चार अन्य लोग भी चोटिल हुए। इनमें मोहम्मद रेहान, संजीदा खातून, साहिमा खातून और मिसवा खातून शामिल हैं। सभी घायल मालेगांव थाना मालेगांव महाराष्ट्र के निवासी हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी...