उरई, जून 30 -- जालौन। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 212 के पास हुआ, जहां एक ट्रक की अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में सवार नीरज पुत्र धीरी सिंह, निवासी कस्बा नगला गजू, जिला फिरोजाबाद की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक रूपेश पुत्र उमेश चन्द्र निवासी थाना एका जिला फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जह...