औरैया, फरवरी 27 -- औरैया। सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई डंपरों की जांच की गई, जिनमें से चार डंपर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए। प्रशासन ने संबंधित वाहनों पर कुल 1,32,000 रुपये का जुर्माना लगाकर वसूली की कार्रवाई की। कार्रवाई में खान अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...