औरैया, मई 14 -- औरैया, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के दर्दनाक हादसे में डंपर हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब डंपर से बदबू आने पर चालक और हेल्पर नीचे उतरकर पीछे के टायर चेक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पीलीभीत निवासी चालक 24 वर्षीय गुलफाम डंपर में ईंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 236/3 पर डंपर से अचानक बदबू आने लगी। इस पर चालक गुलफाम और 22 वर्षीय हेल्पर शाहरुख वाहन से नीचे उतरकर पीछे के टायर चेक करने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने कथित रूप से नींद की झपकी आने के कारण डंपर में पीछे से ...