औरैया, अगस्त 8 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार को अछल्दा थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के पास खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। भीषण टक्कर में कार सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कार सवार झांसी से बरेली में आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहे थे। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 277.8 पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। झांसी में उन्नाव गेट चौकी के पास रहने वाले पांच लोग स्विफ्ट डिजायर कार से शनिवार को बरेली जा रहे थे। कार में 50 वर्षीय मोहम्मद जमाल, 45 वर्षीय मोहम्मद फिरोज, 62 वर्षीय शकीला बानो, 45 वर्षीय रेहाना बानो और आठ वर्षी...