औरैया, मार्च 11 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के पास से गुजर रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आवागमन की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र भेजकर कट देने की मांग की है। सांसद का कहना है कि कट बनने से अछल्दा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने 10 मार्च को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर अछल्दा क्षेत्र में छछूंद गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कट देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि अछल्दा नगर पंचायत और आसपास के कई गांव एक्सप्रेसवे के समीप स्थित हैं। यहां सर्विस रोड का निर्माण तो किया गया है, लेकिन वाहनों के चढ़ने और उतरने के लिए कट नहीं बनाया गया है। कट न होने के कारण अछल्दा नगर पंचायत सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.