रांची, दिसम्बर 15 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू लैंपस लिमिटेड कार्यालय में सोमवार को सरकारी दर पर धान खरीद केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रामकुमार बिनझिया और विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। लैंपस लिमिटेड के कार्यालय प्रभारी सीताराम उरांव ने बताया कि किसानों से धान की खरीद Rs.2379 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य (एमएसपी) और Rs.81 रुपये बोनस दिए जाएंगे। मौके पर लैंपस लिमिटेड के अध्यक्ष पन्नालाल उरांव, सेक्रेट्री सीताराम उरांव, सुजीत कुमार अधिकारी, दीपक महतो, खेदन मुंडा, अरशद अंसारी, बृजेश नायक, रवि उरांव, प्रसन्नजीत चेल, अमरेंद्र मुंडा और राकेश गोरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...